छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 09 IPS अधिकारियों का तबादला, कई अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को 9 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अहम पदों पर नियुक्त किया गया है।

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी ? देखें पूरी सूची :

1. प्रभात कुमार (भापुसे-2019) – वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के पद पर कार्यरत प्रभात कुमार को विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में स्थानांतरित किया गया है।

2. विकास कुमार (भापुसे-2020) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर बनाए गए हैं।

3. पूजा कुमार (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक (रेडियो), बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

4. मयंक गुर्जर (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीजापुर से स्थानांतरित होकर सेनानी, 15वीं बटालियन छ.स.बल, बीजापुर बनाए गए हैं।

5. संदीप कुमार पटेल (भापुसे-2020) – एसडीओपी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से भानुप्रतापपुर से सेनानी, 16वीं बटालियन छ.स.बल, नारायणपुर होंगे।

6. राजनला स्मृतिक (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग बनाए गए हैं।

7. रॉबिंसन गुरिया (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर बने हैं।

8. विराग जैन (भापुसे-2020) – नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बने हैं।

9. उमेश प्रसाद गुप्ता (भापुसे-2020) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुकमा से स्थानांतरित होकर सेनानी, 14वीं बटालियन छ.स.बल, बालोद बनाए गए हैं।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माने जा रहे इन तबादलों के पीछे विभागीय मजबूती और संचालन में कुशलता लाने की मंशा बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button