भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने संरपंच संघ के साथ किया बैठक
सशक्त पंचायत बनाने में संरपंच की भूमिका अहम होती हैं:- किरण देव

जगदलपुर = विधानसभा क्षेत्र के आड़ावाल के सामुदायिक भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नवनियुक्त संरपंच संघ के पदाधिकारियों से भेंट व मुलाकात कर संघ के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्या सुनकर उसका समाधान करने का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आश्वासित किया।
आड़ावाल के सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सभी नव नियुक्त संरपंच संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कर सभी जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के संरपंच को अपने अपने पंचायत क्षेत्रों में जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र का विकास करना हमारा दायित्व है। सभी के सहयोग से हम अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने का कार्य करना है।
किरण देव ने कहा सशक्त पंचायत बनाने में संरपंच की अहम भूमिका होती है। अपने अपने पंचायत की जनता के मांग के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि की कमी नहीं होगी। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा। संरपंच संघ की समस्या होगी उस समस्याओं को शासन से अवगत कराकर उनको समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा बिना भेदभाव के सभी पंचायतों में विकास कार्य किया जायेगा। आप अपने अपने क्षेत्रों के जनता के मांग के अनुरूप प्रस्ताव दे उस प्रस्ताव के अनुरूप कार्य किया जायेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, हरिराम मंडावी,संरपंच संघ के अध्यक्ष रैदू नाग , सचिव मानसाय, सुब्रतों विश्वास, राजेश शर्मा, सीमांचल दास, गणेश नागवंशी, हेमंत पोयाम,जंयती कश्यप, जितेन्द्र बाकड़ा, महादेव बाकड़े, महेन्द्र नाग, एवं संरपंच गण उपस्थित थे।




