Breaking Newsजगदलपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर =1 सितंबर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हैं।

​हवाई अड्डे पर सांसद  महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर  संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा, आयुक्त नगर निगम  प्रवीण वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ वन मंत्री  केदार कश्यप, राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह और सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले भी पहुंचे हैं।

​हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री श्री साय सड़क मार्ग से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही, वे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button