जगदलपुर
भाजपा ने बनाया समीर कुमार मिश्रा को बस्तर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की घोषणा

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर नगर पंचायत में राजेन्द्र नगर वार्ड के पार्षद समीर कुमार मिश्रा को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज सोमवार को बस्तर नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष के रूप में समीर कुमार मिश्रा के नाम की घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवनियुक्त बस्तर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष समीर कुमार मिश्रा से पार्टी की रीति नीति पर कर्मठता से कार्य करते हुये संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।




