जगदलपुर

भाजपा ने किया शिक्षकों का सम्मान शिक्षक भविष्य के निर्माता, सदैव सम्मानीय – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

जगदलपुर= भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि गुरूजन हमारे मार्गदर्शक हैं, सदैव सम्मानीय है।

सम्मानित किये गये सेवानिवृत्त शिक्षकों में सुश्री अनिता राज, केके द्विवेदी, गौतम आचार्य, हेमन्त पाणिग्रही, कीर्ति राम नाग शामिल हैं। जिनका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व वरिष्ठ नेताओं ने शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। श्री देव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही भविष्य का निर्माण करते हैं। गुरुजनों का सम्मान करके हम सभी स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम के अंत में दक्षिण बस्तर में बलिदानी शिक्षा दूतों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सराफ, पूर्व विधायक संतोष बाफना की माता श्रीमती सोनीबाई बाफना के आकस्मिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दो मिनट का मौन धारण करके दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर, पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, निगम में शिक्षा विभाग सभापति कलावती कसेर, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, पुरूषोत्तम जोशी, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, रंजीत पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, छबिलेश्वर जोशी, राजेश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी, अतुल सिम्हा, शशिनाथ पाठक,योगेश शुक्ला,दशरथ गुप्ता, दिगम्बर राव, राकेश तिवारी, विक्रम सिंह यादव, राजा यादव, यशवर्धन राव, रौशन झा, राजपाल कसेर, गायत्री बघेल, गिरिजा गुप्ता, बसंती समरथ, प्रकाश रावल, बंटू पाण्डेय, शैलेन्द्र भदौरिया आदि सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button