Breaking Newsजगदलपुर

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव व महापौर संजय पांडे ने किया निरीक्षण

भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य तय समय सीमा में होगा पूर्ण:- किरण देव

जगदलपुर = बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व पर रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने निरीक्षण कर चल रहे कार्य की संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया। 716 लाख की लागत से विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य का विगत दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव के द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया था। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने बस्तर दशहरा के बहुप्रतीक्षित कार्य को दशहरा पर्व के पूर्व भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का निर्देश दिया था ।

भूमिपूजन के पश्चात भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य तेजी गति से चल रहा है। जिसका गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने कार्य का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारी व ठेकेदार को निर्देश दिया। भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करें। साथ ही जिन मार्गों में विधुत लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है उन मार्गों में ही सी सी कांक्रीटीकरण करनें का निर्देश दिया। जिससे रथ परिक्रमा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने कहा बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व पर रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के लिए 716 लाख की लागत से कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य तय समय सीमा में पूर्ण होगा। इस दौरान महापौर  संजय पांडे, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, शशि रथ, आशुतोष पांडेय, गोविंद ईनाणी,सीएसपीडीसीएल के अधिकारी श्री खान व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी श्री सिन्हा व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button