Breaking Newsजगदलपुर

आज से आरंभ होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

रक्तदान, जनस्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण आदि सेवा कार्य में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

➡️सेवा पखवाड़ा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बनेगा सहभागी – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर = देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन कल 17 सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का आरंभ होगा। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर आयोजित भाजपा का सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक मनाया जायेगा। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता, रक्तदान, पौधरोपण सहित विविध सेवा कार्य जनता को जोडते हुये संपन्न होंगे। भाजपा ने अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा पखवाड़ा में सक्रिय रूप से सहभागी बनने कहा है।

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की सभी तैयारियां पूर्णता पा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से आरम्भ होकर 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर विविध सेवा कार्यक्रमों के आयोजन के साथ सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के पौधरोपण, जनस्वास्थ्य शिविर, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, मैराथन दौड़ आदि कार्यक्रम पूरे होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के मध्य पहुँच कर सभी के सहयोग के साथ सेवा कार्यो को साकार रूप दिया जायेगा। राष्ट्र सेवा व जन सेवा भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है। सेवा पखवाड़ा में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं इसी भावना को फलीभूत करने सेवा कार्य में जुटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button