जगदलपुरबस्तर संभाग

विधायक विनायक गोयल व भाजपा के दल ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

मांदर,तारापुर, चित्रकोट पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण

= बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही – विधायक विनायक गोयल

= बाढ़ प्रभावित परिवारों के सहयोग में कोई कमी नहीं होगी – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर = चित्रकोट विधानसभा के लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में बाढ़ आपदा से प्रभावित ग्राम पंचायतों में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के दल के साथ राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

चित्रकोट पंचायत के बाहरीगुड़ा,तारापुर पंचायत के घसीयापारा व ग्राम पंचायत मांदर में ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी गयी। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। सहयोग में कोई कमी नहीं आयेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के हर परिवार को सहयोग करने का संकल्प लिया है। राहत सामग्री सहित आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

राहत सामग्री वितरण के दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष पद्मा कश्यप , नरसिंह राव, चंद्रभान कश्यप, मंगतूराम कश्यप, रैतूराम बघेल, बसंत कश्यप ,नरसिंह ठाकुर ,बलिराम कश्यप , शिवनंदन ,सवेन्द्र सेठिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button