चिंगपाल के महतारी सदन का मुख्यमंत्री ने किया वर्जुअल लोकार्पण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन

➡️कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों को मिला स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता
जगदलपुर = मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मंगलवार को धमतरी जिला के ग्राम करेली बड़ी से प्रदेश में महतारी सदन का लोकार्पण किया गया। बस्तर जिले में दरभा विकासखंड के चिंगपाल, जगदलपुर विकासखंड के परपा और लोहंडीगुड़ा विकासखंड के उसरी बेड़ा के महतारी सदन का मुख्यमंत्री द्वारा वर्जुअल लोकार्पण किया गया। दरभा विकासखंड के चिंगपाल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने भवन का फीता काटकर और शिलान्यास का अनावरण कर भवन का उद्घाटन किया। भवन का निर्माण लगभग 29 लाख की लागत ने किया गया है। इस अवसर पर चिंगपाल की चंचला बघेल ने मुख्यमंत्री श्री साय से संवाद कर भवन के लिए आभार व्यक्त की। 
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने हल्बी बोली में संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत के महिलाओं को बधाई दी और कहा कि देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व करने वाली मातृ शक्ति के लिए सरकार ने महतारी सदन का निर्माण किया है, जिसमें महिलाएं अपने कार्यक्रम का आयोजन इस सदन में कर सकती हैं। इसके साथ ही सदन की साफ सफाई की व्यवस्था भी करनी होगी। सरकार 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा, आदि कर्मयोगी अभियान, स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार, स्वच्छता पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम संचालित कर रही जिसमें सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति के लिए महतारी वंदन योजना का संचालित कर आर्थिक सहयोग भी दे रही है। जिले में विकास को गति देने के दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाई जा रही है।
इसके साथ ही नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, दरभा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप,सरपंच चिंगपाल जयराम बघेल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता के तहत चेक का वितरण किया गया। जिसमें खुशबू स्व सहायता समूह को 8 लाख का बैंक लोन, दो महिला स्व सहायता समूह को 60 एवं 15 हजार का अनुदान दिया गया। साथ ही एक महिला को एक लाख का ऋण सुविधा दी गई। इसके अलावा लखपति दीदी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सम्पत्ति,जनपद सदस्य,गागराराम नाग, फूलसिंह सेठिया,अनंतराम ,सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत दरभा के सीईओ बीरेंद्र बहादुर सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।




