जगदलपुरबस्तर संभाग

सुनी मन की बात, स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों में सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम

= आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी का संकल्प लिया, आमजनों से स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की अपील

जगदलपुर = प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम की 126 वीं कड़ी का प्रसारण आज रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में बूथ स्तर पर आमजनों के साथ सामूहिक रूप से सुना। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने स्वदेशी अपनाने व हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी का संकल्प लिया और आमजनों को भी अधिक से अधिक स्वदेशी सामान का उपयोग करने प्रेरित किया।

जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बूथवार मन की कार्यक्रम आमजनों को जोड़कर सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं द्वारा सुनने की सुनियोजित व्यवस्था भाजपा ने बनायी थी। प्रत्येक बूथ में अतिथि व प्रभारी की नियुक्ति की गयी थी। भाजपा के जिले व मण्डल के पदाधिकारी मन की बात सामूहिक रूप से सुनने कार्यकर्ताओं के साथ बूथों में मौजूद रहे। शहर के भगत सिंह वार्ड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बूथ नं 146 में मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ बैठ कर सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का बूथों में सामूहिक श्रवण करने भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा, उमाकांत सिंह,नगर मण्डल पूर्वी अध्यक्ष प्रकाश झा, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, आलोक अवस्थी, विक्रम सिंह यादव,शशिनाथ पाठक, दशरथ गुप्ता, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, राजा यादव,अविनाश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पी विनय राजू आदि सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button