Breaking NewsJabalpur

अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध थाना बडान्जी ज़िला बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही

प्रकरण के आरोपी अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फ़रार

➡️अवैध शराब का विक्री हेतु परिवहन करते हुए मैक्स पिकअप क्रमांक सीजी 17 एल ए 9565 वाहन में मध्य प्रदेश निर्मित जप्त अंग्रेजी गोवा व्हिस्की 100 पेटी शराब जप्त 

➡️आरोपियों के खिलाफ थाना बड़ाजी में अप०क्र० 37/2025 घारा 34(2) दर्ज कर विवेचना में लिया गया है 

➡️(1) गोवा व्हीस्की का पौवा 100 पेटी. कुल 50000 नग पौवा 180 ml वाली मात्रा 900.0 बल्क लीटर कीमती करीब 6,40,000/- रूपये।

➡️(2) एक सफदे रंग का बोलेरो पिकअप वाहन का CG17-LA-9565 कीमती करीब 7,00000/- रूपये।

जगदलपुर =जिला बस्तर में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड गिरफ्तारी अभियान के तहत्  पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति० पुलिस अधीक्षक महोदय  महेश्वर नाग के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहंडीगुड़ा  ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री परिवहन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं प्रभावी रूप से अंकुश लगाने निर्देशित किया गया था. जिसके परिपालन में निरीक्षक केशरी चन्द साहू थाना प्रभारी बडान्जी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी तारतम्य में दिनांक 15.10.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि तीन गाडियों में म0प्र0 राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब अवैध रूप से विक्रय हेतु परिवहन कर रहें है कि सूचना पर गठित टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम टकरा गुड़ा -बेलर रोड में पहुंचकर रेड किया, शराब रेड के दौरान बोलेरो मैक्स वाहन क्र0 CG-17-LA-9565, वाहन को घेराबंदी कर पीछाकरने से वाहन चालक वाहन को वापस मोड़कर भागने लगा पीछा करने पर वाहन को टाकरागुडा बेलर रोड सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फ़रार हो गया वाहन के तलासी के दौरान म०प्र० राज्य निर्मित गोवा विस्की अंग्रेजी शराब का पौवा 100 पेटी कुल 5000 नग पौवा सभी 180 ml वाली. मौके पर जप्त किया गया। अज्ञात आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2), आबकारी एक्ट घटित करना पाये जाने से क़ायम कर अज्ञात फ़रार व्यक्तियों के पता तलाश कर विवेचना की जा रही है।

अवैध शराब रेड कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी-

निरीक्षक केशरी चंद साहू थाना प्रभारी बडान्जी

सउनि -पुरुषोत्तम नायडू

प्र०आर० रघुराज नाग,लाला राम ध्रुव , अशोक माण्डवी , सोमेंदु चक्रवर्ती

आरक्षक सुखमन पांडेय , जगत नाग ,सुबरू कश्यप,विनायक नाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button