विश्व प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात के समीप बंम्बू राफ्टिंग एवं काॅटेज सह कैंटिन का विधायक किरण देव एवं विनायक गोयल ने किया शुभारंभ

जगदलपुर = जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक में विश्व प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात में काॅटेज सह कैंटिन एवं तीरथगढ़ जलप्रपात के समीप में बंम्बू राफ्टिंग का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। अब पर्यटकों को तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने के साथ बंम्बू राफ्टिंग का आंनद ले सकते हैं। जिससे बस्तर में प्रकृति को निखारने का लुत्फ ले सकते हैं। तीरथगढ़ जलप्रपात के पूर्व में बंम्बू राफ्टिंग का संचालन तीरथगढ़ पंचायत के ईको क्लब संस्था के युवाओं के द्वारा किया जायेगा।
वहीं तीरथगढ़ जलप्रपात में काॅटेज सह कैंटिन का भी उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया । जिसका संचालन तीरथगढ़ पंचायत के युवाओं के द्वारा संचालित किया जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने पर हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। बस्तर में पर्यटन को लेकर अपार संभावनाएं हैं। जिसके तहत तीरथगढ़ जलप्रपात के समीप तीरथगढ़ पंचायत के युवाओं के द्वारा बंम्बू राफ्टिंग का शुभारंभ किया गया।
विश्व प्रसिद्ध धुड़मारास बंम्बू राफ्टिंग की तरह तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने आये पर्यटकों को अब बंम्बू राफ्टिंग का भी सपरिवार आंनद ले सकते हैं। पंचायत के युवाओं के द्वारा बंम्बू राफ्टिंग का संचालन किया जायेगा। जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। बस्तर को पर्यटन के क्षेत्र में बहुत आगे ले जाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु लगातार कार्य कर रहे हैं। साथ ही तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने आये पर्यटकों को अब काटेज सह कैंटिन का आंनद ले सकते हैं। वन विभाग द्वारा बहुत ही अच्छा काॅटेज सह कैंटिन का निर्माण किया गया है। जिससे पर्यटक अब रात में रूककर तीरथगढ़ जलप्रपात का लुत्फ उठा सकते हैं।
श्री देव ने कहा तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने आये पर्यटकों को जलप्रपात के देखने के साथ पर्यटक अब बंम्बू राफ्टिंग का भी आंनद ले सकते हैं। जिससे बस्तर के प्रकृति सौंदर्यीकरण को निहारने का आंनद ले सकते हैं। साथ ही इन क्षेत्रों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर विकसित किया जायेगा। वहीं चित्रकूट विधायक विनायक गोयल ने कहा तीरथगढ़ जलप्रपात में काॅटेज सह कैंटिन एवं बंम्बू राफ्टिंग के शुभारंभ पर अब पर्यटकों को अपने परिवार के साथ जलप्रपात घूमने के साथ बंम्बू राफ्टिंग का भी आंनद उठा सकते हैं। बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हमारी सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे,विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पांडे,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम,संरपंच मंगलू राम, संतोष बधेल,फूलसिंह सेठिया, अनंत राम, धमेंद्र ठाकुर, रोहित त्रिवेदी,दिनेश पांडे,वन विभाग के एसडीओ कमल तिवारी, सीईओ वीरेंद्र बहादुर, एवं क्षेत्र के देवतुल्य जनता एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।




