नारायणपुर के करलखा में पारंपरिक रूप से हुआ गोवर्धन पूजन
गोवर्धन पर्व हमारी संस्कृति, गौ-सेवा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक : सांसद महेश कश्यप

नारायणपुर= नारायणपुर जिले के ग्राम करलखा में गोवर्धन पूजा का पारंपरिक आयोजन बस्तर सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सांसद के आगमन पर ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा, तिलक एवं पारंपरिक नृत्य के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने परंपरागत विधि से गौ माता की पूजा कर खिचड़ी का भोग अर्पित किया तथा ग्राम देवी की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, गौ-सेवा और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति संरक्षण और पशुधन के महत्व का संदेश देता है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम,पूर्व जिला अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,सांसद प्रतिनिधि मंगउराम कावडे,जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष इंद्र कुमार बघेल, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी,ओरछा जनपद उपाध्यक्ष मंतुराम नुरेटी,डॉ. अभिषेक बैनर्जी,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




