जगदलपुरबस्तर संभाग

वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को दी 3 करोड़ 51 लाख की सौगात, किये विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिजन

बस्तर के विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो, विष्णुदेव सरकार में बढ़ रहा है बस्तर - केदार कश्यप

विष्णुदेव साय सरकार गढ़ रहा है हमारे सपनों का बस्तर

जगदलपुर = छत्तीसगढ़ के वनमंत्री एवं बस्तर क्षेत्र के कद्दवर नेता केदार कश्यप अपने क्षेत्रीय प्रवास पर नारायणपुर विधानसभा के जामगांव और बाकेल क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वनमंत्री केदार कश्यप ने जामगांव एवं बाकेल में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर का विकास केवल भाजपा शासन में ही संभव है और यह विकास आज होता दिखाई दे रहा है। बस्तर के विकास के लिये जो सपना यहाँ का आम आदिवासी व्यक्ति देखता है उस सपने को साकार करने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी बस्तरवासियों की बहुत चिंता करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में बस्तर विकास के मार्ग में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कस्तूरमेटा से महाराष्ट्र सीमा तक एक 31 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य का आधारशीला रखी। यह परियोजना छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। यह प्रमुख कोयला खदानों और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ेगी।

इससे दूरदराज के क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

➡️जामगांव और बाकेल मंत्री केदार ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

वनमंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत जामगांव में 01 करोड़ 34 लाख से अधिक की राशि से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण, हाईस्कूल जामगांव में प्रयोगशाला कक्ष निर्माण आदि कार्य किये जायेंगे। ये कार्य शिक्षा एवं बुनियादी आवश्यकतों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इसी तरह बाकेल में ग्राम पंचायत अमलीगुड़ा अंतर्गत 02 करोड़ 27 लाख की लागत से अमलीगुड़ा एनीकट कम काजवे के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। हर कोने में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। इन कार्यों से क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। वनमंत्री केदार कश्यप ने इसलिए तरह कुल 3 करोड़ 51 लाख रुपए राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है।

➡️बस्तर के विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो, सेवा सहकार से जुड़ें

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी साय सरकार सहकारिता के क्षेत्र में लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये सहकारिता एक अद्वितीय विकल्प है। मंत्री केदार ने कहा कि बस्तर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल कई क्षेत्रों में आगे हैं लेकिन अब हमें व्यवसाय के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा मत्स्य पालन, कुक्कूट पालन, दुग्ध उत्पादन का क्षेत्र हो हम सहकारिता के माध्यम से बस्तर ही नहीं पुरे प्रदेश में क्रन्तिकारी परिवर्तन लाने की दिशा में कार्यरत हैं।

➡️विष्णुदेव साय सरकार हमारे सपनों का बस्तर गढ़ रहा है

मंत्री केदार कश्यप ने लोगों को कहा कि अब बस्तर से लाल आतंक समाप्त हो रहा है। दिग्भ्रमित आदिवासी समाज के बंधु स्वस्फूर्त समाज के मुख्यधारा में आने के लिये आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में बस्तर विकास के नये सोपान को प्राप्त करेगा। हम सबने बस्तर के विकास को लेकर जो सपना देखा था। बस्तर का रहने वाला एक आम आदिवासी ने जो सपना बस्तर के विकास के लिये देखा था वह विष्णुदेव साय सरकार में पूरा हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button