राष्ट्र भाव का शाश्वत मंत्र है वन्देमातरम् – कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप
वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ सामूहिक वंदेमातरम् गायन

➡️भाजपा के जिले भर के कार्यकर्ता बने सहभागी, अवसर विशेष पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा
जगदलपुर = राष्ट्र गीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सामूहिक वन्देमातरम् गायन का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप शामिल हुये।इस मौके पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वंदेमातरम सिर्फ गीत नहीं वरन् भारत की आत्मा और राष्ट्र भाव का शाश्वत मंत्र है। 
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सामूहिक वन्देमातरम् गायन में जिले भर के कार्यकर्ता सहभागी बने। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक वंदेमातरम ने देशवासियों में राष्ट्र भक्ति, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अद्भुत चेतना जगायी है। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की यह अमर रचना स्वतंत्रता संग्राम के हर चरण में राष्ट्रप्रेम, आत्मबल व जनजागरण की प्रेरणा बनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वंदेमातरम की 150 वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव हमें राष्ट्रीय एकता, त्याग व कर्तव्य बोध की पुनः स्मृति कराता है। केदार कश्यप ने कहा कि देश में विघटनकारी शक्तियाँ भिन्न भिन्न रूपों में आज भी सक्रिय हैं, जिनसे देश को सुरक्षित रखना है। वंदेमातरम् से जन जन को जोड़ कर राष्ट्रीय चेतना जगाने का काम हम सभी को सतत करना है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप व पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या शरण तिवारी ने भी उद्बोधन दिया। 
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने किया। आयोजन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, बैदूराम कश्यप, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, श्रीनिवास मिश्रा, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, आनंद मोहन मिश्रा, अश्विन सरडे, मनीराम कश्यप, ललिता बघेल, सुधा मिश्रा, उमाकांत सिंह, दंतेश्वर राव, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, सुरेश गुप्ता, शशि नाथ पाठक, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, विक्रम सिंह यादव, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, सूर्य भूषण सिंह, बृजेश भदौरिया, दिनेश केजी, प्रकाश रावल, ब्रिजेश शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




