चोरी करने वाले 2 बांग्लादेशी नागरिक लाखों के सामान के साथ गिरफ्तार। शहर में चोरी करने वाला अंतर्राजीय गिरोह बस्तर पुलिस की गिरफ्त में
दोनों आरोपी मूलतः बांग्लादेशी के रहवासी है उड़ीसा के सासाहांडी में सालभर से रह रहे थे

➡️मुख्य आरोपी आबुल शेख उर्फ़ शेख शमीर उर्फ़ बाबू शेख पूर्व में भी चोरी के मामले में हो चूका है गिरफ्तार।
➡️ घटना में चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा आला जरब जप्त।
➡️ आरोपी पडोसी राज्य के जिले में रहकर घटना को देते थे अंजाम।
➡️ दोनों आरोपियों के निवास एवं अन्य अपराध की संलिप्तता के विषय में विधिवत जाँच की जा रही है।
➡️बस्तर जिले के सनसिटी, धरमपुरा महावीर नगर, धरमपुरा, कंगोली, नाईकगुड़ा बस्तर, बोधघाट थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी के चोरो को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता।
आरोपी – 1. आबुर शेख उर्फ बाबू शेख उर्फ शेख समीर निवासी बांग्लोदष हाल निवास सासाहांडी कोरापुट उड़ीसा।
2. बबलू चंद्र दास निवासी बांग्लादेश वर्तमान पता पतिराम दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल पता सासाहांडी कोरापुट उड़ीसा।
जप्त सामग्री:-
सोने हार -01 नग, सोने का चैन-01 नग, सोने का लॉकेट-01 नग, नोज पिन-02 नग
कान का टॉप्स-01 नग, सोने का कंगन-01 जोड़ी, सोने की अंगूठी- 01 नग, सोने की बाली-01 जोड़ी, चांदी की पायल-03 जोड़ी, चांदी का कंगन (छोटा)-01 जोड़ी
नगदी-700 रू., एचएमटी का हाथ घड़ी-01 नग, ब्लूटूथ ईयरबट – 01 नग, झालर लाईट (ब्लू कलर)-01 नग, एक नग डीवीआर
सोने की हार-02 नग, कान का टॉप्स-01 नग, सोने की अंगूठी – 04 नग, सोने का कंगन-01 जोड़ी, चांदी का पायल-02 जोड़ी।
सोने की हार-01 नग, सोने का झुमका-01 जोड़ी, सोने का मंगलसूत्र-03 पत्ती वाला, सोने का फुल्ली – 02 नग
सोने का अंगूठी-02 नग, चंादी का पायल-03 जोड़ी
नगदी-50 रू. का नोट 04 बंडल, नगदी-20 रू. का नोट 09 बंडल, नगदी-10 रू. का नोट 03 बंडल, 93000 (500ग्186)रूपये नगद।
कान का टॉप्स-01 जोड़ी, सोने की अंगूठी – 01 नग, चांदी का सिक्का-01 नग
चांदी का पायल-02 जोड़ी।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:-थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 71/2025 , 313/2025, 329/2025 थाना परपा के अप.क्र. 221/2025 थाना बस्तर के अपराध क्रमांक 109/2025 थाना बोधघाट के अप. क्रं. 200/2025 मे प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट किया गया की उनके घर में रात्रि में प्रवेश कर घर में रखे सोना चांदी के जेवर एवं नगदी रकम को अज्ञात चोरी कर ले गये हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले में हो रहे लगातार चोरी को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपियों के पता तलाश हेतु टीम गठित किया गया श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक साइबर श्रीमती गीतिका साहु के निर्देशन में सभी चोरी के वारदातों का बारीकी से विश्लेषण किया गया एवं सभी घटना स्थलों के आस-पास का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये, आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज डीव्हीआर को साथ निकाल कर ले जाया गया था और तालाब में फेंक देते थे जिसे बस्तर पुलिस ने तालाब से जप्त किया। जांच में सभी घटनायें एक ही तरीका वारदात से होना पाया गया। घटना स्थलों के बिन्दुओं को जोड़ते हुए पुलिस द्वारा यह पाया गया कि सभी चोरियों को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है।
जांच एवं पतासाजी में कुछ लोग संदिग्ध पाये गये जिनका मुखबिर लगाकर पता-तलाश किया गया। मुखबिर से संदेहियों की सूचना प्राप्त हुई, साइबर सेल से तकनीकी सहायता लेकर संदेही आबुल शेख उर्फ़ शेख शमीर उर्फ़ बाबू शेख को आड़ावाल से पकड़ा गया जिनसे बारिकी से पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। तत्पश्चात मेमोरण्डम लिया गया जिसमें अपराध क्रमांक 71/2025 , 313/2025, 329/2025 थाना परपा के अप.क्र. 221/2025 थाना बस्तर के अपराध क्रमांक 109/2025 थाना बोधघाट के अप. क्रं. 200/2025 के चोरी किये मशरूका को अपने घर सासाहांडी उड़िसा में रखना बताया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया। जप्त किये गए सोना, चांदी के जेवर तथा नगदी रकम की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रूपये है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी:-
निरीक्षक तारिक हरीश, निरीक्षक सुरेश जांगड़े, निरीक्षक भोलासिंह राजपुत, निरीक्षक दिलबाग सिंह, निरीक्षक गौरव तिवारी, प्र.आर. मौसम गुप्ता, आरक्षक गौतम चंद सिंहा, सोनू गौतम, प्रदीप कष्यप, हेमचंद मौर्य, बलराम राणा, बलराम कश्यप, धनसिंह सोनवानी, महेन्द्र पटेल, शैलेष राज, महंगू राम कष्यप, सामदेव कष्यप, अमर सिंह बेसरा, कृष्ण कुमार नेताम, ओम प्रकाश साहनी, विक्रम कश्यप, शम्भू राम कश्यप।




