भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
जगदलपुर विधानसभा के ग्राम जामावाड़ा में लेम्पस में बाउंड्रीवॉल सह गेट निर्माण का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया लोकार्पण

गांव गांव में होगी विकास की नई पहचान किरण देव
जगदलपुर = आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत जामावाड़ा में लाखों रुपए के विकास कार्य की सौगात दी। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्राम जामावाड़ा में मंडी बोर्ड से लेम्पस परिसर में बाउंड्रीवॉल सह गेट निर्माण लागत 30.20 लाख रुपए के कार्य का विधिवत लोकार्पण एवं जामावाड़ा में सीसी सड़क लागत 05.20 रूपए से कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर गांव में विकास की नई पहचान बनेगी। श्री देव ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति एवं प्रत्येक गांव तक पहुंचे।
आप सभी ग्रामवासियों के मांग के अनुरूप आपके क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किये जायेंगे। ग्राम जामावाड़ा में लेम्पस परिसर में मांग के अनुरूप बाउंड्रीवॉल सह गेट कार्य का निमार्ण कार्य किया गया। हमारे सरकार के नेतृत्व में चरणबद्ध तरीके से लगातार विकास कार्य होंगे। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में हर गांव का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद मंडावी, संरपंच रैदू नाग, लेम्पस अध्यक्ष गडरू नाग,लखींधर बधेल, सतीश सेठिया, चंद्रकांत सेठिया,नीलाम्बर सेठिया, मनोहर सेठिया,कमल कुमारी,बालमती नागेश,राम केसरी गोयल, सुखलाल,धरमदास,सदानाग, प्रकाश नागेश,राजू पोयाम,रिशि सेठिया,मानसिंग, जनपद पंचायत सीईओ अमित भाटिया,मंडी बोर्ड के अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।




