बास्तानार ब्लॉक में 894.55 लाख की सड़क निर्माण कार्य का सांसद महेश कश्यप एवं विधायक विनायक गोयल ने किया भूमिपूजन
ग्रामों तक विकास की रोशनी पहुँचाना हमारी प्रतिबद्धता:सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर: बास्तानार ब्लॉक में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाते हुए बाजारपारा कुम्हारसाडरा से कोलापारा काकलूर तक बनने वाली नई सड़क लागत 894.55 लाख रुपये का भूमिपूजन आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप तथा अध्यक्षता चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने संयुक्त रूप से भूमिपूजन कर इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान स्थानीय जनता ने वार्ड व ग्राम की समस्याओं के बारे में बस्तर सांसद महेश कश्यप को अवगत कराया,समस्याओं को सुन निराकरण हेतु सांसद बस्तर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये l
सांसद महेश कश्यप ने कहा बास्तानार क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। 894.55 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क स्थानीय जनता के आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाएगी तथा आर्थिक गतिविधियों को एक नई दिशा देगी। केंद्र और राज्य की जनहितकारी योजनाओं को हम तेजी से धरातल पर ला रहे हैं, ताकि बस्तर के प्रत्येक ग्राम तक विकास की रोशनी पहुँच सके।
चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा यह सड़क परियोजना बास्तानार के ग्रामीणों के लिए विकास का नया द्वार खोलेगी। हमारा संकल्प है कि चित्रकोट विधानसभा के हर गांव तक गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएँ पहुँचाएं। विकास का यह सिलसिला निरंतर गति से आगे बढ़ता रहेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, दरभा मंडल अध्यक्ष सुनील कोहरामी, तोकापाल मंडल अध्यक्ष सोमारु राम कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष महाबती मंडावी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल पांडे सहित
कमल सिंह ठाकुर, लछिन यादव, किरण ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, भदक पोडयामी, मनोज सेठिया, ईश्वर मूचाकी, सोहन पोयाम, कोसाराम पोयाम, पायमो वेक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




