भारतीय संविधान को बाबा साहेब ने साकार रूप दिया – सांसद महेश कश्यप
संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है - डा. सुभाऊ कश्यप

भाजपा ने मनाया संविधान दिवस
= देश का सर्वोच्च विधान है संविधान – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय
जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व को बताया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा स्वीकृति दी गयी थी। जिसके दो माह बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को देश में लागू किया गया। हम सभी संविधान की अवधारणा को आत्मसात करते हुये राष्ट्र हित व जनहित में निरंतर कार्य करते हुये आगे बढ़े, इस दिशा में हमारा सकारात्मक समवेत प्रयास संविधान की महत्ता को परिभाषित करेगा। 
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान को साकार रूप दिया था। संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को सम्मान से जीने का अधिकार देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान के उद्देश्यों का पालन करते हुये राष्ट्र को सशक्त बनाने निरंतर कार्य कर रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हमारा संविधान देश का सर्वोच्च विधान है, जो सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म और उपासना का अधिकार तथा अवसर की समानता प्रदान करता है।
कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र सिंह आर्य, लखीधर बघेल, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री परीसराम बेसरा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया। 
संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, रामकुमारी यादव,सफीरा साहू, प्रदीप देवांगन, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, सुधा मिश्रा, रोहित त्रिवेदी, राजपाल कसेर, मनोहर तिवारी, शशि नाथ पाठक, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, संजय चंद्रा चंद्राकर, संतोष बाजपेयी, अतुल सिम्हा, विपिन मालवीय, महेन्द्र सेठिया, पुरूषोत्तम जोशी, हरिराम मण्डावी, पदलाम नाग, दिनेश केजी, सुरेश मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, योगेश ठाकुर, बृजेश शर्मा, सूर्य भूषण सिंह, अविनाश सिंह गौतम, विनोद पाण्डेय, विनायक बेहरा, परमेश राजा, रूपेश जैन, अतुल कौशल, आशा साहू, मायारानी बरई, राधामणि बघेल, वीरेन्द्र जोशी, योगेश पाणिग्रही, गुलाम अशरफ गोरी, प्रेम यादव, प्रभात सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।




