परदेसीन माता मंदिर में आठवीं बार लक्ष्मी जगार आयोजित
रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में हुई आयोजन समिति की बैठक

जगदलपुर =नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर और रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड मध्य स्थित परदेसीन माता मंदिर समिति द्वारा नगर में आठवीं बार लक्ष्मी जगार आयोजित किया जा रहा है। इस संदर्भ में गुरुवार को वार्ड वासियों की महत्वपूर्ण बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुए। दोनों वार्ड के लोगों ने माता लक्ष्मी को समर्पित 13 दिवसीय अनुष्ठान में तन- मन- धन सहयोग करने के बात दोहराई है।
श्री परदेशीन सेवा समिति और लक्ष्मी जगार एवं धनकुल समिति द्वारा विगत सात साल से सामूहिक रूप से पारंपरिक लक्ष्मी जगार आयोजित किया जा रहा है। बताया गया कि 09 दिसंबर को गुरू माता परघाव, 10 दिसंबर को लक्ष्मी जगार, कलश स्थापना एवं यशो लक्ष्मी पूजा,11दिसंबर को विद्या लक्ष्मी पूजा, 12.दिसंबर को धैर्य लक्ष्मी पूजा, 13 दिसंबर को धन लक्ष्मी पूजा, 14 दिसंबर को संतान लक्ष्मी पूजा, परदेशीन माता विवाह, 15 दिसंबर को गजलक्ष्मी पूजा, परदेशीन माता मंदिर उद्घाटन,16 दिसंबर को वीरा लक्ष्मी पूजा,17 दिसंबर को मोक्ष लक्ष्मी पूजा, 18 दिसंबर को सौम्य लक्ष्मी पूजा जया लक्ष्मी पूजा एवं लक्ष्मी विवाह, 19 दिसंबर को कलश विसर्जन, 21 दिसंबर को देवियों और गुरुमाय को विदाई दी जाएगी।
इस अनुष्ठान से संयोजक
गोलु बघेल (सिरहा) और
अर्जुन दास (पुजारी) हैं।




