नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना

ग्राम ताड़पाला घाटी, थाना उसूर
जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़)
बीजापुर =कर्रेगुटटा हिल्स के ऊपर दूसरा सुरक्षा कैम्प स्थापित – थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ स्थित ताड़पाला घाटी में 02 दिसंबर 2025 को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना सफलतापूर्वक की गई। जिले में माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु 01 नवंबर 2025 से संचालित अभियान के अंतर्गत डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205, कोबरा 210 एवं केरिपु 196 की संयुक्त टीमों द्वारा 04/11/2025 को कर्रेगुटटा हिल्स पर ताड़पाला बेस कैम्प स्थापना के बाद यह दूसरा रणनीतिक कैम्प स्थापित किया गया है।
🔳 प्राकृतिक चुनौतियों के बीच साहसिक कार्य :-
दुर्गम पहाड़ी भू-भाग, सड़क मार्ग का अभाव, कठिन चढ़ाई, लगातार IED व एम्बुश के खतरे तथा क्षेत्र में पानी की कमी जैसी अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस, धैर्य और उत्कृष्ट कार्य क्षमता का परिचय दिया। इस कैम्प की स्थापना से क्षेत्र में संचालित होने वाले माओवादी विरोधी अभियानों को गति मिलेगी तथा रणनीतिक बढ़त सुनिश्चित होगी।
क्षेत्र की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए इस कैम्प को आगे चलकर जंगल वारफेयर, फील्ड क्राफ्ट, टैक्टिक्स एवं अन्य उन्नत प्रशिक्षणों के लिए विशेषीकृत प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
🔳 अंतर्राज्यीय समन्वय एवं अभियान की मजबूती :-
ताड़पाला से छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों के विरुद्ध संयुक्त व समन्वित अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएंगे। कैंप की स्थापना के दौरान निरंतर हेलीकॉप्टर सपोर्ट उपलब्ध रहा तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कैंप स्थल पर पहुंचकर समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
🔳 नक्सल उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ :-
वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 23 नये सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं।
इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप —790 माओवादी आत्मसमर्पण, 219 माओवादी मारे गए, 1049 माओवादी गिरफ्तार किये गए हैं । साथ ही बस्तर संभाग में 210 माओवादियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया है, जो नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी रणनीतिक सफलता है।
🔳 प्रशासनिक नेतृत्व एवं बहु-आयामी सहयोग :-
बीजापुर जिले के सुदूर व संवेदनशील क्षेत्रों में ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के अंतर्गत विकास एवं नक्सल उन्मूलन कार्यों को गति प्रदान करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कैंप स्थापना में निम्न अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहभागिता उल्लेखनीय रहा: सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, शालिन महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स छ. ग. सेक्टर , कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, बी.एस. नेगी उप महानिरीक्षक (परि) केरिपु रेंज बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर, कुमार मनीष कमांडेंट केरिपु 196 बटालियन, नरेश पवार कमांडेंट कोबरा 205 बटालियन, रवीन्द्र कुमार मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स, अमन कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स, मनोज तिर्की उप पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ बघेल उप पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी आवापल्ली तिलेश्वर यादव, रोशन आहूजा उप पुलिस अधीक्षक, चन्द्रहास उप पुलिस अधीक्षक, कुलदीप सिंह डीसी ऑप्स बीजापुर, इनके निर्देशन में 03/12/2025 को ताड़पाला घाटी में नवीन सुरक्षा कैंप सफलतापूर्वक स्थापित किया गया, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, अभियान संचालन की क्षमता बढ़ेगी।
🔳 विकास की गति :–
वर्ष 2023–24 एवं 2024–25 में बीजापुर जिले में कुल 45 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं।



