जगदलपुर

जवाहर नगर में गूंजे ‘मन की बात’ के विचार, जनभागीदारी के साथ हुआ कार्यक्रम का श्रवण

‘मन की बात’ में झलका 2025 का गौरव, 2026 के लिए नए संकल्पों का आह्वान

➡️उपलब्धियों से आत्मविश्वास तक : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने गिनाए राष्ट्र के स्वर्णिम पल

➡️2025 की यादें, 2026 की उम्मीदें : ‘मन की बात’ में राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

➡️भारत की उपलब्धियों का उत्सव : ‘मन की बात’ में वर्षभर की प्रेरक झलक

जगदलपुर = शहर के जवाहर नगर वार्ड में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिम मंडल के उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक एवं भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक दिनेश के.जी. उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के इस विशेष प्रसारण में वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों और स्मरणीय क्षणों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह साल देश के लिए गौरव, आत्मविश्वास और एकता का प्रतीक रहा। देश की सुरक्षा से लेकर खेल, विज्ञान और अंतरिक्ष तक भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। ऑपरेशन सिंदूर ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया, वहीं खेल जगत में पुरुष व महिला क्रिकेट टीमों, पैरा एथलीटों और बेटियों की ऐतिहासिक सफलताओं ने हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराया। विज्ञान, अंतरिक्ष, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अभियान, महाकुंभ और अयोध्या राम मंदिर जैसे आयोजनों ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को विश्व के सामने प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री ने युवाओं की भूमिका को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, स्मार्ट इंडिया हेकेथॉन और नवाचार आधारित पहलों की सराहना की। उन्होंने भारतीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के प्रयासों, देश-विदेश में बसे भारतीयों की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और पारंपरिक कलाओं से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक सशक्तता को भी रेखांकित किया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया और अंत में फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। 2026 के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उन्होंने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के पश्चात भाजपा पश्चिम मंडल के उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम समाज को सकारात्मक सोच, राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। यह जन-जन को देश के विकास में सहभागी बनने का संदेश है

भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक दिनेश के.जी. ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं, जो लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह कार्यक्रम युवाओं और समाज को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का बहुत ही प्रभावी माध्यम है।

मन की बात श्रवण कार्यक्रम के अवसर पर लक्ष्मी बिसोई, हेमलता सोनी, ममता सोनी, साईस्ता खान, ललिता कश्यप, सोनाली विश्वकर्मा, आर. मंजूला, सुशीला कश्यप, रंजीत सिंह बिषेन, रामबती कश्यप, प्रवीण कुमार सहित वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button