जगदलपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार आत्मनिर्भर भारत व राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा देते हैं - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

= भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण स्थित देव ने भानपुरी मण्डल के ग्राम करन्दोला के बूथ क्र. 253 में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 129 वीं कड़ी का प्रसारण

जगदलपुर = बस्तर जिले के प्रत्येक बूथ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज रविवार को सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 129 वां संस्करण सुना गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भानपुरी मण्डल के अन्तर्गत ग्राम करन्दोला के बूथ क्रमांक 253 में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का श्रवण किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देते हैं। मन की बात कार्यक्रम रोचक व ज्ञानवर्धक है, साथ देश की करोड़ों करोड़ जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का माध्यम भी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बकावण्ड मण्डल के ग्राम गुमडेल में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना। वही शहरी क्षेत्र के वार्डों में बूथवार भाजपा कार्यकर्ता आमजनों को जोड़कर मन की बात में प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन सुना। जिसके लिये भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक बूथ में मन की बात कार्यक्रम हेतु प्रभारी व मुख्य अतिथि भी बनाये गये थे। वही पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने छत्रपति शिवाजी वार्ड में मन की बात कार्यक्रम सुना।

मन की बात कार्यक्रम में निर्देश दीवान, संतोष बघेल, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, आर्येन्द्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, आनंद मोहन मिश्रा, मनोहर तिवारी, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला, सुधा मिश्रा, दशरथ गुप्ता, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, संतोष बाजपेयी, विक्रम यादव,राजा यादव,अविनाश सिंह,सूर्य भूषण सिंह, ब्रिजेश शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहभागी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button