जगदलपुर

केंद्रीय बजट देश के विकास, गरीब-कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट-संजय पाण्डेय 

जगदलपुर = केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को जगदलपुर के महापौर श्री संजय पाण्डेय ने देश के सर्वांगीण विकास, गरीब-किसान-युवा-महिला कल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला है।

महापौर श्री पाण्डेय ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, युवाओं और महिलाओं के हितों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन एवं डिजिटल भारत को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, आवास, पेयजल, सड़क, रेल और शहरी अधोसंरचना के लिए किए गए प्रावधानों से नगर निकायों को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे जगदलपुर जैसे नगरों में भी विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

महापौर ने बजट में कृषि क्षेत्र, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, स्वरोजगार और युवाओं के लिए कौशल विकास पर दिए गए जोर की सराहना करते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

संजय पाण्डेय ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में *आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देगा, सब के विश्वास पर खरा उतरने वाला,सबका साथ, सबका विकास*,की भावना को सशक्त करता है। यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा।

अंत में उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button