18 से 27 फरवरी तक मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में तीसरी बार आयोजित 10 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण अनुष्ठान
देवी भागवत महापुराण के संदर्भ में हुई बैठक

जगदलपुर = आगामी 18 से 27 फरवरी तक मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में तीसरी बार आयोजित 10 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण अनुष्ठान के संदर्भ में रविवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुष्ठान संदर्भित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें 18 फरवरी को शोभायात्रा तथा 19 से 27 फरवरी तक प्रतिदिन देवी भागवत कथा, दंतेश्वरी चालीसा और 9 दिनों तक नौ देवियों की पालकी निकाले जाने पर व्यापक चर्चा की गई। इसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न समाजों द्वारा अलग-अलग दिन पालकी निकालने तथा प्रसाद वितरण का निर्णय लिया गया।
सभी श्रद्धालु इस आयोजन में पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।आयोजन में सभी समाज की भागीदारी रहेगी। सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष धरमचंद शर्मा की सलाह पर आगामी 7 फरवरी शनिवार को एक और बैठक शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ मंदिर में रखी गई है। जिसमें सभी हिन्दू समाजों तथा विभिन्न संगठनो से अगली बैठक में भी शामिल होने की अपील की गई है।




