जगदलपुर

स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विधालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव

जगदलपुर = शहर के स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर में मंगलवार को किड्स कार्निवल वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव एवं महापौर  संजय पांडे के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता पूजन एवं वंदना से हुई। स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम में अध्ययनरत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कक्षा वार आकर्षक नृत्य, माइम, बासुरी वादन एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने संबोधित करते हुए कहा विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा सुसंयोजित, रचनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।

श्री देव ने अपने बचपन के अनुभव को विद्यार्थियों के साथ साझा किया और स्कूल से जुड़े अनुभवों के बारे में बताया। सभी बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करे और अपने सपनों पर विश्वास रखें साथ ही मेहनत व संस्कारों के साथ आगे बढ़ें। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महापौर माननीय  संजय पाण्डे ने गुरु श्लोक से संबोधन की शुरुआत की और सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही शाला परिवार को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। अतिथियों द्वारा संस्था के विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की व्याख्याता मनिंदर रेवतकर को संपूर्ण शैक्षणिक वर्ष में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने पर अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंसी से सम्मानित किया गया।

कक्षा 12वीं गणित संकाय में अध्ययनरत अजय सिंह को बेस्ट स्टूडेंट का सम्मान मिला। साथ ही कक्षा शिक्षकों को विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं खेल कूद प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एम.आई.सी सदस्य सुरेश गुप्ता एवं राणा घोष, पार्षद श्रीमती पारुल नवीन बोथरा एवं श्रीमती गिरजा गुप्ता, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री योगेश ठाकुर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष  योगेश शुक्ला एवं सदस्य प्रमिला कपूर, किशोर महावर और चंद्रशेखर राव, संस्था की प्राचार्य श्रीमती मनीषा खत्री, समस्त स्टाफ, विद्यार्थीगण एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता नीति नेताम वट्टी एवं मनिंदर रेवतकर द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button