नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
बस्तर पुलिस की अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट्स पर बड़ी कार्यवाही

➡️थाना बोधघाट की लगातार कार्यवाही नशीली टैबलेट बिक्री करने के लिए रखे एक जगदलपुर का आरोपी तथा एक नबरंगपुर, उड़ीसा के सप्लायर को भारी मात्रा के साथ किया गया गिरफ्तार
➡️भारी मात्रा में प्रतिबंधित अवैध नशीली ट्रामोडोल कैप्सूल को किया गया जप्त
➡️मेडिकल स्टोर के नाम पर करता था प्रतिबंधित नशीली दवाओं का सप्लाई
➡️भारी मात्रा में होने से NDPS एक्ट के धारा 21.C तहत मामला बनकर बनाकर भेजा गया जेल
➡️आरोपीगण के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ट्रामोडोल कुल 440 पत्ता, 3,520 नग कुल वज़न 2,358.4 ग्राम खुदरा कीमती करीबन 14,08,000/ (चौदह लाख आठ हजार) रूपये को किया गया जप्त
जगदलपुर =पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध नशीली कैप्सूल का बिक्री करने के लिए कब्जे में रखे आरोपी तथा सप्लायर को प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामोडोल के साथ गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
दिनांक 12.02.2026 के शाम में थाना बोधघाट में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति गंगामुंडा चौपाटी के पास एक प्लास्टिक बोरी से बने थैला में अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने के लिए रखा है तथा ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित देवांगन तथा थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल मुखबिर के बताए गए जगह में जाकर तस्दीक कर उक्त स्थान के आने वाले रास्ते में टीम के साथ घेराबंदी किया गया जो मुखबीर के बताए हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम पता नरेंद्र सिंह ठाकुर पिता गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 36 साल, निवासी भवानी चौक, थाना बोधघाट,जगदलपुर का रहने वाला बताया तथा जिसका NDPS प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर कुल 84 पत्ता 672 नग कुल वज़न 450.2 ग्राम प्रतिबंधित ट्रामोडोल नशीली कैप्सूल जिसका खुदरा मूल्य लगभग 2,68,800/ रूपये को बरामद कर विधिवत् जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी द्वारा आगे पूछताछ में बताया गया कि वह ये प्रतिबंधित नशीली दवाई नबरंगपुर, उड़ीसा के एक मेडिकल वाले के पास से अवैध रूप से खरीदकर लाकर शहर के युवाओं को बेचता था, सप्लायर के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम द्वारा तत्काल नबरंगपुर, उड़ीसा पहुंचकर आरोपी द्वारा बताए गए लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में बैठे व्यक्ति वुन्ना रामाकृष्णा राव से पूछताछ किया गया जिसने अपने आप को उस मेडिकल स्टोर का संचालन करना तथा उसके पीछे अस्थाई कमरों का अपने पास कब्जा होना बताया जिसे NDPS की कार्यवाही के संबंध में तलाशी हेतु बताकर मेडिकल स्टोर के पीछे बने अस्थाई रसोई घर में रखे अवैध नशीली दवाई ट्रामोडोल 12 डिब्बे में 356 पत्ते कुल 2,848 नग, कुल वज़न 1908.16 ग्राम, खुदरा कीमती 11,39,200/ रुपए को विधिवत् आरोपी वुन्ना रामाकृष्णा राव पिता भिलाचमन स्वामी राव, उम्र 61 साल, निवासी नबरंगपुर, जिला नबरंगपुर उड़ीसा से आज दिनांक 13.02.26 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 13.02.26 को दोनों आरोपियों को माननीय विशेष न्यायालय NDPS में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी
निरीक्षक:- लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक:- ललित नेगी, प्रमोद ठाकुर, लोकेश्वर नाग
सउनि:- दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर, बलराम कश्यप,
आरक्षक:- भैरव सिन्हा, युवराज ठाकुर, होरिलाल, राम ठाकुर, अजीत सरकार, मानकू कोर्राम
म. आर . तिलोत्तमा कश्यप




