जगदलपुर

जन चौपाल के ज़रिये भाजपा कर रही जनता से सीधा संवाद

बालाजी वार्ड, अटल बिहारी बाजपेयी, प्रवीरचंद्र शक्ति केन्द्र में हुआ जन चौपाल का आयोजन

➡️केन्द्रीय बजट व विकसित भारत जी राम जी योजना की खूबियाँ बता रही भाजपा

जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी द्वारा आमजनों की बीच पहुँच कर केन्द्रीय बजट और विकसित भारत जी राम जी योजना के विषय में विस्तार से जानकारी देने जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के निर्देशानुसार शक्ति केन्द्र वार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता जन चौपाल आयोजित कर सीधे जनता से जुड़ रहे हैं। आज शहरी क्षेत्र के बालाजी शक्ति केन्द्र, अटल बिहारी बाजपेयी शक्ति केन्द्र व प्रवीरचंद्र भंजदेव शक्ति केन्द्र में जन चौपाल लगायी गयी।

वक्ताओं में योगेन्द्र पाण्डेय,श्रीधर ओझा,आर्येन्द्र आर्य, नरसिंह राव, राजेन्द्र बाजपेयी, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने संबोधन दिया और केन्द्रीय बजट 2026-27 व विकसित भारत जी राम जी योजना की विस्तार से जानकारी जन चौपाल में आमजन के समक्ष रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के निरंतर हो रहे विकास, मजबूत अर्थव्यवस्था और युवाओं, महिलाओं, किसान, श्रमिकों सहित हर वर्ग के उत्थान के लिये हो रहे कार्य व योजनाओं बाबत अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन शशिनाथ पाठक, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर ने किया। आभार प्रदर्शन योगेश ठाकुर, किरण दीवान व दशरथ गुप्ता ने किया। तीन शक्ति केन्द्र में संपन्न जन चौपाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बी जयराम, मनोहर तिवारी, दिगम्बर राव, आलोक अवस्थी, हरीश पारेख, बसंती समरथ, पूनम सिन्हा, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला, यशवर्धन राव, आशा साहू, मीना साहू, राजा यादव,अभिलाष यादव, माहेश्वरी ठाकुर, दिनेश केजी, पिंटू साव, योगेश मिश्रा, शैलेष श्रीवास्तव, विनायक बेहरा, लाला महावर, रितेश सोनी, शंकर राव, ब्रिजेश शर्मा, बृजेश कपूर, सूर्य भूषण सिंह, प्रभात चौहान,सुरेश मिश्रा, प्रकाश दुग्गड़, शंभू नाग, माणिक पंथ, रितेश सिन्हा, पंकज त्रिवेदी, अनिल श्रीवास,सोनू जोहल,गंगोत्री चंद्रवंशी आदि सहित कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button