आज से मां दंतेश्वरी मंदिर में 10 दिवसीय देवी भागवत महापुराण
बुधवार दोपहर 2 बजे जगन्नाथ मंदिर से निकली जाएगी से मांईजी की शोभायात्रा

➡️रोज होगी मां दंतेश्वरी की चालीसा का पाठ
➡️गुरुवार शाम से प्रतिदिन माता की पालकी भ्रमण
जगदलपुर। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण आयोजन समिति द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में आज से 10 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण शुरू हो रहा है। दोपहर 2 बजे जगन्नाथ मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा प्रारंभ होगी, वहीं शाम 4 बजे अनुष्ठान स्थल में ज्योति कलश प्रज्वलित करने के साथ ही प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा बाँचने बनारस के आचार्य सुमित भारद्वाज जगदलपुर पहुंचे हैं।
श्रीमद् देवी भागवत आयोजन समिति द्वारा दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में लगातार तीसरी बार यह अनुष्ठान आयोजित किया गया है। प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे कथा चलेगी। शाम 6 से 6:15 बजे तक मां दंतेश्वरी चालीसा का सामूहिक पाठ होगा, तत्पश्चात यज्ञशाला से सिरहासार चौक, गोल बाजार होते हुए लगातार 9 दिनों तक माता के नौ रूपों की पालकी निकाली जाएगी। पालकी के यज्ञशाला पहुंचते ही आरती होगी। उसके बाद प्रसाद वितरीत किया जाएगा।
प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रम किस प्रकार है।
➡️अनुष्ठान विवरण
18 फरवरी,बुधवार
कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना, वेदी पूजन, जंवारा रोपण, दंतेश्वरी चालीसा।
19 फरवरी, गुरुवार देवी भागवत महिमा, मां शैलपुत्रे महात्म, हयग्रीव अवतार, दंतेश्वरी चालीसा। 20 फरवरी, शुक्रवार मां ब्रह्मचारिणी महात्म, महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती व दुर्गा उत्पत्ति, सृष्टि उत्पत्ति कथा, नवरात्रि विधान नियम, दंतेश्वरी चालीसा।
21 फरवरी 2026, शनिवार
मां चंद्रघंटा महात्म, सती चरित्र, राम अवतार, कृष्ण – योगमाया अवतार कथा, दही लूट, दंतेश्वरी चालीसा। 22 फरवरी 2026, रविवार मां कुष्मांडा महात्म, महिषासुर वध, शुभ निशुंभ कथा, देवी कालिका उत्पत्ति, दंतेश्वरी चालीसा। 23 फरवरी, सोमवार स्कंधमाता महात्म, सूर्यवंशी राजाओं की कथा, सुकन्या कथा, हरिश्चंद्र की कथा, मां शाकंभरी कथा, दंतेश्वरी चालीसा। 24 फरवरी, मंगलवार
मां कात्यायिनी महात्म, श्री राधारानी की कथा, मां गंगा उत्पति, मां गंगाजी कथा, दंतेश्वरी चालीसा।
25 फरवरी, बुधवार मां कालरात्रि महात्म, तुलसी कथा, शंखचूर्ण दैत्य की कथा, तुलसी महिमा, नरकों का वर्णन, दंतेश्वरी चालीसा।
26 फरवरी, गुरुवार
मां महागौरी महात्म, मनसा देवी कथा, रुद्राक्ष उत्पत्ति व महिमा, गायत्री महिमा, दंतेश्वरी चालीसा तथा 27 फरवरी, शुक्रवार
मां सिद्धिदात्री महात्म, ललिता सहस्रनाम, दंतेश्वरी चालीसा, कथा विराम, हवन यज्ञ पश्चात भोग प्रसाद।




