छत्तीसगढ़रायपुर

प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर व प्रवीण होते हैं – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

प्रशिक्षण भाजपा का आधारभूत कार्यक्रम - कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप

➡️पंच परिवर्तन सामाजिक जीवन का दर्शन – सतीश लाटिया

➡️‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ प्रशिक्षण जिला कार्यशाला का आयोजन

जगदलपुर = भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहाँ कार्यकर्ता ही शक्ति का केन्द्र है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महाभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। यह प्रत्येक वर्ग एक रात और दो दिन का होगा। मंडल स्तर के प्रशिक्षण के समापन के बाद जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग शुरू होंगे। श्री देव ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता सदैव और प्रखर व प्रवीण होते है।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाता है जिससेे वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मष्ठ, निष्ठावान एवं परिश्रमी होते है।कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष रूप से अलग अलग विषयों का चयन किया गया है, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा से हमारा जुड़ाव और हमारी विचारधारा, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली सफर पर चर्चा, भाजपा कार्यकर्ता की आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि को निखारने के लिए गहन चर्चा प्रशिक्षण में की जाएगी। श्री कश्यप ने संगठनात्मक अनुशासन व समर्पण को सर्वाेपरि रखने की बात कही।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि पंच परिवर्तन समाजिक जीवन का दर्शन है। जिसमें सामाजिक समरसता, स्वदेशी का भाव, नागरिक कर्तव्य, कुटुम्बकम प्रबुध्य व पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए। यह प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की उस सांगठनिक शक्ति को और अधिक धार देने का माध्यम है, जो तकनीक और विचार के संगम से विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन परीस बेसरा ने किया।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,बैदूराम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, बलदेव मण्डावी,योगेन्द्र पाण्डेय, आर्येन्द्र आर्य, नरसिंह राव, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, ललिता बघेल, लखीधर बघेल, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, रैतूराम बघेल, खीतेन्द्र मौर्य, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, पीताम्बर कश्यप, तरूण पाण्डेय, सुखदेव मण्डावी, मंगतू कश्यप, हरिराम मण्डावी, देवी प्रसाद बेंजाम, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, योगेश ठाकुर, पीताम्बर सेठिया, संतोष बघेल, अजीज खान, विनय सोना, रोहित त्रिवेदी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button