जगदलपुर

कलेक्टर  आकाश छिकारा ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जगदलपुर =22 फरवरी  कलेक्टर  आकाश छिकारा ने रविवार को जगदलपुर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं, यातायात व्यवस्था तथा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सेवाओं की स्थिति, विभिन्न खेल मैदानों की व्यवस्थाओं, खेल सुविधाओं एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ने हाता ग्राउंड, सिटी ग्राउंड, क्रीड़ा परिसर तथा इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं एवं रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने खेल गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही खेल गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण क्रम में कलेक्टर श्री छिकारा ने लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी पहुंचकर अध्ययनरत युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से उनकी तैयारी, अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को एकाग्रता एवं निरंतरता के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

निरीक्षण क्रम में कलेक्टर ने दशहरा पसरा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस्तर दशहरा को समर्पित दशहरा पसरा स्थल में प्रदर्शित फोटो और भवन की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने गोल बाजार, इतवारी बाज़ार सहित अन्य व्यस्त बाजार क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाजारों में स्वच्छता, यातायात प्रबंधन एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त  प्रवीण वर्मा को दिए।

निरीक्षण के दौरान टाउन हॉल एवं नालंदा परिसर का भी अवलोकन किया गया, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं नागरिक सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही गंगा मुंडा तालाब पहुंचकर तालाब की सफाई एवं संरक्षण संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तालाब की जलस्तर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए नगर निगम को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के जलस्रोतों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button