जगदलपुर

कलेक्टर  आकाश छिकारा ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा

समावेशी शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों के परीक्षा में बेहतर परिणाम पर विशेष जोर

जगदलपुर =24 फरवरी  कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को चिन्हित कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुँचना चाहिए, इसके लिए विद्यालय स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक हासिल करवाने के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र में साप्ताहिक और मासिक टेस्ट कराने, गत वर्षों के प्रश्न पत्रों का लगातार अभ्यास करवाने की कार्य योजना पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा की।

कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित कार्य के लिए क्लास- स्कूल वार लक्ष्य का चिन्हाकन करने, चिह्नित छात्रों का फ़ार्म भरवाने, दस्तावेजों की कमी को दूर करने के लिए पंचायत और राजस्व विभाग के सहयोग से पूरा करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए ।बैठक के दौरान अटल टिकरिंग लैब की गतिविधियों, बाल बाड़ी की व्यवस्थाओं, विकासखंड वार संचालित केजीबीव्ही, पीएम श्री विद्यालयों की गतिविधियों तथा आगामी शिक्षा सत्र में संचालित की जाने वाली योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अटल टिकरिंग लैब में विद्यार्थियों की नवाचार एवं तकनीकी कौशल से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल दिया। साथ ही बाल बाड़ी में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री छिकारा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी शिक्षा सत्र के लिए पुस्तक दान, बोलेगा बचपन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, न्योता भोज की गतिविधि, पालक बालक सम्मेलन, पालकों द्वारा विधार्थी से संवाद और पढ़ाई कॉर्नर की व्यवस्था, नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवश्यक तैयारी करवाने सहित अन्य योजनाओं का समुचित रोडमैप तैयार कर आवश्यक संसाधनों की समय रहते व्यवस्था की जाए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  बलिराम बघेल, डीएमसी  अशोक पांडेय, एपीसी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button