छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने वाला सर्वस्पर्शी बजट – श्रीनिवास राव मद्दी
राज्य को समृद्ध बनाने वाले नवीन बजट के लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति व्यक्त किया आभार

जगदलपुर =बेवरेजेश कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने छत्तीसगढ़ संकल्प बजट का स्वागत किया है और प्रदेश के विकास को नई गति देने वाले युगांतकारी सर्वस्पर्शी सर्व समावेशी बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की है।
श्री मद्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में समावेशी विकास को केन्द्र में रखते हुये किसान, महिला, युवा, ग़रीबों, श्रमिकों सभी के लिए योजनाएं समाहित हैं। बस्तर के परिपेक्ष्य मे 2024 करोड़ की इंद्रावती बैराज जैसे महत्वाकांक्षाी प्रावधान किया गया है, जिससे बस्तर के किसानों के लिए अभूतपूर्व लाभ की स्थितियां बनेंगी। साथ ही 125 करोड़ की सडक एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चित्रकूट घुडमारास एवं होम स्टे होटलों के लिए विशेष प्रावधान बजट में किया गया हैं। कौशल विकास, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में बस्तर को प्रमुखता से स्थान दिया हैं। बस्तर के बेरोज़गारों एवं स्थानीय युवाओं के विकास के भी प्रावधान किये गये है। 1500 बस्तर फाइटर्स की भर्ती, CG VAYU योजना में जगदलपुर को स्थान देकर एयरपोर्ट का विस्तार एवं जगदलपुर रायपुर एयर कनेक्टिविटी का मार्ग प्रशस्त किया गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष प्रावधान बजट में किया गया है। एयर कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी हेतु अनेक प्रावधान है, जो छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिये मील का पत्थर बनेंगे। श्रीनिवास राव मद्दी ने छत्तीसगढ़ के विकासन्मुखी, सर्वस्पर्शी बजट के लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है




