छत्तीसगढ़ संकल्प बजट 2026 बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

= बस्तर की बेहतरी का बजट, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वनमंत्री केदार कश्यप व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति जताया आभार
जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ संकल्प बजट 2026-27 को प्रदेश के विकास को गति देने के साथ बस्तर की बेहतरी का बजट बताया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने संकल्प बजट का स्वागत करते हुये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन मंत्री केदार कश्यप व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने हर्ष जाहिर करते हुये कि इस बजट में बस्तर क्षेत्र के विकास का विशेष ध्यान रखा गया है। जो आने वाले समय में विकसित बस्तर के लिये मील का पत्थर साबित होगा। बस्तर के सर्वागीण विकास को मजबूत आधार देने का ऐतिहासिक कार्य संकल्प बजट 2026 में किया गया है। बस्तर का कायाकल्प करने प्राणदायिनी इंद्रावती नदी पर मटनार देउरगांव में बैराज निर्माण के लिये 2024 करोड़ का प्रावधान, बस्तर विकास प्राधिकरण के लिये 75 करोड़ का प्रावधान, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज, दूरस्थ अंचल तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने बस्तर नेट परियोजना हेतु 5 करोड़ की स्वीकृति, अबूझमाड़ व जगरगुण्डा में दो नये एजुकेशन सिटी का निर्माण, बस्तर की सुरक्षा व विश्वास की ओर एक और बडी़ पहल करते हुये 1500 बस्तर फाइटर्स पदों का सृजन, जगदलपुर के महादेव घाट में बैराज निर्माण के लिये 100 करोड़ का प्रावधान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। जो बस्तर के उज्ज्वल, सशक्त और विकसित भविष्य का मार्ग बनेगा।
श्री पाण्डेय ने कहा कि यह बजट बस्तर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने व बस्तर के युवाओं, महिलाओं, किसानों, वनवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह संकल्प बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारण्टी को पूरा करने और छत्तीसगढ़ को विकास की ऊचाईयों में पहुँचाते हुये 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ की जनता की आंकाक्षाओं के अनुरूप संकल्प बजट के लिये बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की है।




