जगदलपुर

प्रदेश की साय सरकार किसान हितैषी सरकार – किरण देव इस बार की होली, लेकर आई खुशहाली

किसानों के खातों में आई दस हजार करोड़ रुपए धान की अंतर की राशि

जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने होली से पूर्व प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा किसानों को धान विक्रय मूल्य की अंतर राशि का एक साथ और एकमुश्त भुगतान करने के राज्य सरकार की पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है। श्री देव ने शनिवार को यहाँ मीडिया से चर्चा के दौरान इसे किसानों के लिए होली का एक बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि सरकार ने होली से पहले भुगतान करने का अपना वादा पूरा किया है।

भाजपा प्रदेश श्री देव ने अंतर राशि प्राप्त करने वाले सभी किसान भाइयों को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय मोदी की गारंटी और साय सरकार के सुशासन का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों पर अमल कर रही है, जिनसे किसानों की सर्वतोमुखी उन्नति व खुशहाली के द्वार खुल रहे हैं। श्री देव ने विश्वास दिलाया कि श्री साय के नेतृत्व वाली सरकार निरंतर किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए कार्य करती रहेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कांग्रेस द्वारा बिलासपुर क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के आरोपों के मद्देनजर पलटवार कर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार बस्तर से लेकर सरगुजा तक, पूरे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। श्री देव ने तंज कसते हुए कहा कि जब बस्तर में विकास होता है या सरगुजा में कार्यक्रम होते हैं, तब भी विपक्ष को आपत्ति होती है, जो उनकी नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button