जगदलपुर

पूर्व सांसद बलीराम कश्यप की पुण्यतिथि पर भाजपा ने उन्हें याद किया

बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंलि

जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी ने आज मंगलवार को बस्तर के कद्दावर व जनप्रिय नेता एवं पूर्व सांसद बलीराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सीरासार चौक के समीप स्थित स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिता बलीराम कश्यप ने सदैव बस्तर के विकास व बेहतरी के लिये कार्य किया। क्षेत्र की जनता की हर छोटी बड़ी समस्या का त्वरित निदान करना सदैव उनकी प्राथमिकता में रहा। बस्तर के विकास में उनका बड़ा योगदान है। जनता के बीच उनकी अपार लोकप्रियता ने उन्हें बारंबार विजयी बनाकर बस्तर का अजेय सांसद बनाया। स्व. बलीराम कश्यप का जीवन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा व आदर्श है।

कार्यक्रम का संचालन पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा, आनन्द मोहन मिश्रा, सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, राजेन्द्र बाजपेयी, मनोहर तिवारी, सुधा मिश्रा, दिगम्बर राव, अतुल सिम्हा, संतोष बाजपेयी, सुरेश चंद्राकर, नरेन्द्र पाणिग्रही, जयराम दास, संजय उपाध्याय,शशिनाथ पाठक,विक्रम सिंह यादव, राकेश तिवारी, रोहित त्रिवेदी, सुरेश मिश्रा, राजा यादव, राजपाल कलेर, किरण दीवान, अविनाश गौतम, विनोद पाण्डेय, कमलेश विश्वकर्मा, बृजेश कपूर, हरीश पारेख, पूनम सिन्हा, अनिमेष चौहान, किशोर महावर, शंकर राव, विनय राजू, नीलम यादव, गोदावरी साहू, राधा बघेल, अभिषेक पिन्टू साव, सुरेश कश्यप, रमेश नायडू, शेख सिद्दीकी, चंद्र मौली, सतीश बाजपेयी, अजयपाल सिंह, विनय सोना, रोहन घोष, राजेश दास, लक्ष्मी कश्यप, आत्माराम जोशी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button