जगदलपुर

फूलों की पंखड़ियों से किया एक दूसरे का अभिनंदन, भाजपा महिला मोर्चा का गरिमामयी होली मिलन समारोह

होली व महिला दिवस की खुशियाँ मिलकर बांटी, पुरस्कार वितरण भी हुआ

= भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने मातृशक्तियों को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की

= ऐसे आयोजन से कार्यकर्ताओं में एकजुटता व संगठित रहने के भाव को मिलता है बल – भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर

जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह व महिला दिवस का गरिमामयी आयोजन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने फूल की पंखड़ियों से एक दूसरे का अभिनंदन किया और शुभकामनाएँ दी। समारोह में गीत संगीत के साथ पुरस्कार वितरण भी किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा के होली मिलन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व संगठन पदाधिकारियों ने सम्मिलित होकर मातृशक्तियों को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि होली हमारा परंपरागत त्यौहार है। होली मिलन समारोह के साथ महिला दिवस का कार्यक्रम गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। ऐसे आयोजनों से सभी कार्यकर्ताओं में एकजुटता व संगठित रहने के भाव को बल मिलता है। आयोजन का उल्लास आगे संगठन के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने ऊर्जा प्रदान करेगा।

महिला मोर्चा के संपन्न कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र बाजपेयी, निर्मल पाणिग्रही, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, सुधा मिश्रा, गोदावरी साहू, पद्मा कश्यप, टिकेश्वरी मंडावी, शांति कश्यप, किरण सेन, पद्मिनी कश्यप, बिजली बैद्य, कुसुम परिहार, डाकेश्वरी पाण्डेय, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, विभा सिंह, आशा महापात्र, झरना महंती, अलका, चमेली झीराम, शोभा रानी, रेखा सिंह, आशा साहू, पूनम सिन्हा,माधवी मण्डल, संगीता तोमर आदि सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्तायें उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button