जगदलपुर

संगठन को सशक्त बनायेंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता – दिनेश कश्यप

बस्तर मण्डल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी तेरह मण्डलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशाला का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज बुधवार को चित्रकोट में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत बस्तर मण्डल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया।

कार्यशाला में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हो रहे कार्यकर्ता संगठन के नीति सिद्धांत से परिचित होंगे और आमजनता के मध्य पहुंच कर संगठन के कार्यों को विस्तार दे सकेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ता को प्रवीण बनाना है। जो संगठन को सशक्त बनाने के साथ देश सेवा एवं जन सेवा में निपुणता से आगे आयेंगे। श्री कश्यप ने हमारा इतिहास एवं विकास विषय पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यशाला में श्रीनिवास मिश्रा ने भाजपा की कार्यपद्धति पर विस्तार से जानकारी रखी। लच्छू राम कश्यप ने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि विषय पर संबोधन दिया। वैचारिक अधिष्ठान विषय पर आनंद मोहन मिश्रा ने विस्तार से वक्तव्य दिया। अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन पर श्रीधर ओझा ने बातें रखीं। बूथ प्रबंधन के महत्वपूर्ण विषय पर राजेंद्र बाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को बारिकियों से अवगत कराते हुए विस्तृत संबोधन दिया। सोशल मीडिया,एआई,नमो एप विषय पर रामाश्रय सिंह ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता को नीति, सिद्धांत, संगठन की संरचना व जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध बनाने का उद्देश्य है। संगठन को मजबूत बनाने के लिये सभी का समवेत प्रयास आवश्यक है।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा,मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी,चमेली साहू , हेमराज कश्यप , रामानंद मिश्रा, मनीराम कश्यप, प्रेमनाथ पाणिग्रही, व्हीएस राजपूत, उदबोराम नाग, लक्ष्मण कश्यप, चमरु यादव, सन्तो राम कश्यप, मोहन मौर्य आदि सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button