जगदलपुर

संगठन को सशक्त बनाने में महिला मोर्चा निभायें अग्रणी भूमिका – भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग

भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की ली महत्वपूर्ण बैठक 

जगदलपुर =एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर आयी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर सहित नवीन जिला कार्यकारिणी उपस्थित रहीं।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग ने बैठक को संबोधित को संबोधित करते महिला मोर्चा को सुचारू रूप से चलाने, एक जुट होकर पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने की सलाह दी। साथ ही दंतेवाड़ा जिले में आगामी 27 मार्च को महिला मोर्चा द्वारा “कन्या पूजन” निर्धारित कार्यक्रम के विषय में चर्चा की गई ।

बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ममता सिंह राणा, ललिता बघेल, राम कुमारी यादव, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, गोदावरी साहू, गीता नाग, दीपाली नाग, कुसुम परिहार, बिजली वैद्य, मीना विश्वकर्मा, डाकेश्वरी पांडे, शोभा रानी, संगीता तोमर, अलका सिंह, अनीता पटेल, विभा सिंग, पूनम सिन्हा,सुष्मिता सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button