प्रशिक्षण के ज़रिये कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंक रही भाजपा
भाजपा का मण्डल प्रशिक्षण वर्ग सतत जारी, संगठन के बड़े चेहरे कार्यकर्ताओं को कर रहे प्रशिक्षित

➡️करपावण्ड मण्डल की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से नई ऊर्जा फूंक रही है। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत भाजपा द्वारा मण्डलवार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज बुधवार को ग्राम आसना में करपावण्ड मण्डल के कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला लगायी गयी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर विस्तृत जानकारी दी। हमारा इतिहास विषय पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर संबोधन दिया। भाजपा की कार्यपद्धति विषय पर शेष नारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बूथ प्रबंधन विषय पर बारीक जानकारी साझा की। कमलचंद भंजदेव ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, योगेन्द्र पाण्डेय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां और आशुतोष आचार्य ने सोशल मीडिया, एआई के बेहतर उपयोग विषय पर वर्ग को संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री परीस बेसरा ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू, लखीधर बघेल, खीतेश मौर्य, आलोक अवस्थी, रोहित त्रिवेदी, कृष्ण कुमार शुक्ला,करपावण्ड मण्डल अध्यक्ष तरूण पाण्डेय, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा ,अभिलाष यादव, विषय ठाकुर, अमरदेव भारती, मेघनाथ नाग, पुलकेश्वर पाण्डेय,लखमू नेताम, राजपाल कसेर, विनय सोना,अविनाश गौतम, विनय राजू, मनी विक्रम नायडू,विनोद पाण्डेय, बृजेश कपूर,रमेश नायडू, योगेश पाणिग्रही, नरेन्द्र नाग, राज पाण्डेय, अरूणेन्द्र शुक्ला, राजा यादव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।




