जगदलपुर

राष्ट्र भक्ति व निस्वार्थ जनसेवा भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान – केदार कश्यप

 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहा भाजपा संगठन, भानपुरी मण्डल की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

➡️भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहे 

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने निरंतर जारी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में आज गुरूवार को ग्राम आसना में आयोजित भानपुरी मण्डल की प्रशिक्षण कार्यशाला में वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए और प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र में वन मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत विषय पर संबोधन दिया। कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके देवतुल्य कार्यकर्ता हैंं। भाजपा कार्यकर्ता कर्मष्ठ, निष्ठावान व परिश्रमी होते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है और संगठन को सशक्त बनाने उनका अमूल्य सहयोग लेते हुए जनसेवा के कार्य में उन्हें अग्रणी बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता भाजपा की नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना से समृद्ध बनते हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभारी ढंग से पहुंचानें में महती भूमिका अदा करते हैं। राष्ट्र की सेवा के साथ जनसेवा का पुनीत कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है।

प्रशिक्षण वर्ग में ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि विषय पर उद्बोधन दिया।प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने भाजपा की कार्य पद्धति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। डा. सुभाऊ कश्यप ने वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन, श्रीनिवास मिश्रा ने हमारा इतिहास एवं विकास, आशुतोष आचार्य ने सोशल मीडिया विषय पर विस्तृत संबोधन दिया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री परीस बेसरा ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, आर्येंद्र आर्य, ललिता बघेल, सफीरा साहू, लखीधर बघेल, सुब्रतो विश्वास, फूलसिंह सेठिया,आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, खीतेश मौर्य, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, लक्ष्मी कश्यप, पूनम सिन्हा ,राजपाल कसेर, शैलेन्द्र भदौरिया, जयराम दास,भानपुरी मण्डल अध्यक्ष प्रवीण सांखला, रामप्रसाद मौर्य, तुलसी कश्यप, निर्देश दीवान,विजय पाण्डेय, दिलीप पाणिग्रही, दयानिधि ठाकुर,हरदेव बघेल, सुरेश कश्यप, संतोष बघेल,विनय सोना,आदर्श ठाकुर, विकास पात्रों,रोहन घोष, मयंक दीवान,हरिराम मण्डावी, विनय राजू, आनंद झा, विनोद पाण्डेय आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button