जगदलपुर

पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने माना केन्द्र की मोदी सरकार का आभार

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूरी केन्द्र सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार माना है और इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रूपये घटाकर मात्र 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केन्द्र सरकार ने यह निर्णायक कदम सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी कम होने से इसका लाभ देश की 140 करोड़ जनता को होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है, इसके लिए पुनः केन्द्र की मोदी सरकार को बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button