जगदलपुर

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ कर रहा विभिन्न स्थानों में प्याऊ की व्यवस्था

भाजपा कार्यालय के समक्ष किया प्याऊ का शुभारम्भ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इसे सराहनीय पहल कहा 

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा ग्रीष्म ऋतु को ध्यान रखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों में आमजन के लिये प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है। आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष प्याऊ का शुभारम्भ किया और इसे जनसेवा हेतु सराहनीय पहल बताया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय,आनंद मोहन मिश्रा, रामाश्रय सिंह, आर्येंद्र सिंह आर्य, अनिल लुंकड़, गोविंद ईनाणी, खेमसिंह देवांगन, मनोहर तिवारी, प्रकाश झा, रोहित त्रिवेदी, दिगम्बर राव, किशोर महावर, गणेश काले,राजा यादव, अविनाश गौतम, रोहित बैस, प्रकाश दुग्गड़,आशू आचार्य, अभिषेक तिवारी, मणि विक्रम नायडू, योगेश पाणिग्रही, शशांक श्रीवास्तव, ब्रिजेश शर्मा, बृजेश कपूर आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button