संगठन को सशक्त बनाने कार्यकर्ताओं की भूमिका अग्रणी – शिवनारायण पाण्डेय
भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान

➡️जिले में मण्डल वार कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग लगा रही भाजपा,
जगदलपुर पश्चिम नगर मण्डल की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी का अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित व जनसेवा में दक्ष बनाने प्रशिक्षण महाअभियान निरंतर जारी है। जिले के 11 ग्रामीण मण्डलों का प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण करने के बाद आज सोमवार से शहरी क्षेत्र के दो मण्डल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भाजपा ने आरंभ किया है। ग्राम आसना में पश्चिम नगर मण्डल की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी।
प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत समूचे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता कर्मष्ठ, अनुशासित व निष्ठावान होते हैं। राष्ट्र की सतत सेवा का संकल्प को परिभाषित करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता कार्य क्षेत्र में उतरते हैं। उन्होंने भाजपा की कार्य पद्धति की बारीकियां बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा का नियमित कार्यक्रम है। संगठन को सशक्त बनाने, उसके विचार, सिद्धांत को विस्तार देने में कार्यकर्ता कुशल व सक्षम बनें, प्रशिक्षण कार्यशाला का यही उद्देश्य है। राष्ट्र सेवा व जन सेवा भाजपा का मूल मंत्र है। जिसे सफल कार्यरूप देने में भाजपा संपूर्ण समर्पण भाव से कार्य करें। प्रशिक्षण वर्ग के सात सत्र के विभिन्न विषयों पर डा. सुभाऊ कश्यप, शेष नारायण तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय,महापौर संजय पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, योगेन्द्र पाण्डेय, आशुतोष आचार्य ने संबोधित कर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री परीस बेसरा, उपाध्यक्ष आर्येंद्र आर्य, नरसिंह राव,ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव ,पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आनंद मोहन मिश्रा, मनोहर तिवारी, रोहित त्रिवेदी, दिनेश केजी, कृष्ण कुमार शुक्ला, मनीष पारेख , सुरेश गुप्ता, वेदांत दीक्षित, शैलेन्द्र भदौरिया, तेजपाल शर्मा, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, सूर्य भूषण सिंह, अविनाश गौतम, मायावती बरई, आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा, दिलीप सुंदरानी, अभिलाष यादव, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर, अजीज खान, विनय सोना,दीप्ति पाण्डेय, लक्ष्मी कश्यप, ममता राणा, किरण सेन, प्रमिला कपूर, जगत चौहान, देवीचंद संचेती, नरेन्द्र पाणिग्रही, विपिन मालवीय, राजपाल कसेर, यशवर्धन राव, संग्राम सिंह राणा,निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, बसंती समरथ,श्याम सुंदर बघेल, श्वेता बघेल,नेहा ध्रुव,पूनम सिन्हा, संतोष गौर,उमा मिश्रा,पारूल बोथरा, यशवंत ध्रुव,मनोज ठाकुर, आनंद झा, दिलीप झा, रौशन झा, योगेश पाणिग्रही,रोहन घोष,बृजेश कपूर,अनिमेष चौहान, सुरेश कश्यप, सुनील दास आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




