भारत माता के जय घोष के साथ राष्ट्र साधना में समर्पित हों कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन
भाजपा कार्यकर्ताओं को निपुण बनाने संगठन निरंतर लगा रहा प्रशिक्षण वर्ग, *जगदलपुर पूर्वी नगर मण्डल* की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

➡️भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान
जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में आज मंगलवार को ग्राम आसना में जगदलपुर पूर्वी नगर मण्डल की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी। दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन सहित संगठन के वरिष्ठों ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी और प्रशिक्षित किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होना गर्व का विषय है। कार्यकर्ता ही भाजपा का आधार है, पूंजी है। संगठन को सशक्त बनाने, पार्टी की नीति, सिद्धांत को आगे बढ़ाने, विस्तार देने में कार्यकर्ता निपुण हो, प्रशिक्षित बनें, यह हमारे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है। राष्ट्र सर्वप्रथम भाजपा का मूल मंत्र है। भारत माता के जय घोष के साथ राष्ट्र सेवा व देश की जनता की सेवा में भाजपा कार्यकर्ता सदैव अग्रणी भूमिका निभायें। श्री जैन ने प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन विषय की बारीकियां बतायी और समझायी। प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधायक संतोष बाफना ने सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय विस्तार से जानकारी रखीं। प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने भाजपा की कार्य पद्धति को विस्तृत रूप से अवगत कराया। शेष नारायण तिवारी ने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि विषय पर कार्यकर्ताओं को विविध उदाहरण के साथ संबोधित किया। पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप ने वैचारिक अधिष्ठान, श्रीनिवास मिश्रा ने भाजपा का इतिहास एवं विकास, कमलचंद्र भंजदेव ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और तेजपाल शर्मा ने सोशल मीडिया,एआई,नमोएप के बेहतर उपयोग विषय पर संबोधन दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रशिक्षण वर्ग में आरंभिक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, राममूर्ति पाण्डेय,श्रीधर ओझा, सुरेन्द्र सिंह गिल, राजेंद्र बाजपेयी, मनोरंजन राय, फिरोज बस्तरिया,पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, रामाश्रय सिंह, जिला महामंत्री परीस बेसरा, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र आर्य, नरसिंह राव,ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, सुब्रतो विश्वास,किरण सेन, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, आलोक अवस्थी, रोहित त्रिवेदी, रंजीत पाण्डेय, अनिल लुंकड़, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, राकेश तिवारी, विक्रम सिंह यादव, मीना साहू, गीता नाग, किरण दीवान, राधा बघेल, योगेश मिश्रा, शैलेष श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव, केतन महानंदी, सुरेश मिश्रा, राणा घोष, हरीश पारेख, रौशन सिसोदिया, उर्मिला यादव, गिरिजा गुप्ता, खगेन्द्र ठाकुर, दिलीप दास, पितामह नायक, यशवंत ध्रुव, नीलम यादव, दयावती देवांगन, संतोष त्रिपाठी,आशुतोष आचार्य, पंकज आचार्य, गोविंद ईनाणी, प्रकाश दुग्गड़, शंकर राव, अजयपाल सिंह, अभिषेक पिंटू साव, विनय राजू, राजेश श्रीवास्तव, अभय दीक्षित, परमेश राजा, अरूण नेताम, रवि शर्मा, रेखा सिंह, अरूण त्रिपाठी, चंद्रमौली राव, किशोर महावर,नागेश्वर राव, रोहित खत्री, विनायक बेहरा, गुलाम अशरफ, मनीष मूलचंदानी, रजनीश सिन्हा,डाकेश्वरी पाण्डेय,प्रभात चौहान, मधुमिता कश्यप, बसंती नायक, राज पाण्डेय, आत्माराम जोशी,चन्द्रशेखर साहू, ममता पोटाई,सुप्रियो मुखर्जी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




