जगदलपुर
वरिष्ठ अधिवक्ता एल ईश्वर राव को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

जगदलपुर =भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी में मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नियुक्त
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से घोषित भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में जगदलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एल ईश्वर राव को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश की जनता को संबोधित रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है
उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ताओं, मित्रों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की



