जगदलपुर

डिजिटल रण में भाजपा बस्तर की नई टीम तैयार, जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी घोषित

सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ के लिए भाजपा बस्तर ने बनाई नई कार्यकारिणी

➡️भाजपा की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने निभायें महत्वपूर्ण भूमिका – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय 

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी जिला-बस्तर द्वारा सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी की सहमति, बस्तर संभाग प्रभारी यशवंत जैन, जिला संगठन प्रभारी सतीश लाटिया एवं जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे के मार्गदर्शन तथा जिला सोशल मीडिया संयोजक दिनेश के.जी. के समन्वय में की गई है। नई टीम से संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जारी सूची के अनुसार ब्रिजेश शर्मा को जिला सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अन्य सदस्यों में नरेंद्र पाण्डेय (नानगुर), भूपेन्द्र दीवान, रोहन घोष, मोरध्वज सेठिया, नरेन्द्र पाण्डे (मुरकुची), पप्पू चालकी, बृजेश कपूर, पितेश्वर बघेल, विनायक बेहरा, अजय बैरागी और विनय मौर्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर कार्य की अपेक्षा जताई है।

जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया संगठन का सशक्त माध्यम बन चुका है। नई टीम पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।

जिला सोशल मीडिया संयोजक दिनेश के.जी. ने कहा कि टीम को बूथ स्तर तक डिजिटल रूप से सक्रिय किया जाएगा। सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन की बात को तेज़ी और प्रभाव के साथ जनता तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button