जगदलपुर

भाजपा पश्चिम नगर मंडल जगदलपुर के समस्त 23 वार्डो के 52 बूथों में हर्षोल्लास से मनाया गया 47वां स्थापना दिवस

पश्चिम मंडल के 23 वार्डो के 52 बूथों के अतिथियों ने फहराया ध्वज, कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी

➡️भाजपा पश्चिमी मंडल के 23 वार्डो के 52 बूथों में कार्यकर्ताओं के साथ अतिथियों ने ध्वजारोहण किया, कहा; राष्ट्र विकास में भाजपा के पितृ पुरूषों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान 

जगदलपुर  =भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस सोमवार को समूचे जिले में भाजपा ने हर्षोल्लास से मनाया, इसी तारतम्य में पश्चिम मंडल के समस्त बूथों में अतिथियों ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वज फहराया और समस्त कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी। हर्ष व उल्लास के साथ भाजपा कार्यकर्ता मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को बधाई व शुभकामनायें देते रहे।

जगदलपुर के पश्चिमी मंडल के 23 वार्डो के 52 बूथों में बूथ स्तर पर अतिथियों की नियुक्ति उपरांत समस्त अतिथियों ने अपने- अपने बूथों में भाजपा का ध्वज फहराया। पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवादी विचारों और अंत्योदय (गरीब का कल्याण) के ध्येय के साथ भाजपा की स्थापना हुई। संघर्ष से सेवा और सेवा से विश्वास तक का हमारा यह सफर आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। अपने बूथ में कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी।

भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ अथितियों ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से प्रेरित है। हमारे लिए पार्टी ‘मां’ के समान है, और स्थापना दिवस हमारे लिए एक भावनात्मक अवसर है। हमारा लक्ष्य ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण है। हम अंत्योदय, राष्ट्रवाद और लोकतंत्र के मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आइए, हम सभी मिलकर भाजपा की विचारधारा को मजबूत करें और आने वाले समय में सशक्त, समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शक्तिकेंद्र के प्रभारी शशिनाथ पाठक,सुधा मिश्रा,योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता,संजय चंद्राकर,अतुल सिम्हा, सूर्यभूषण सिंह, अविनाश गौतम,माया रानी बरई,गायत्री कश्यप,आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा,दिलीप सुंदरानी, संयोजक, सहसंयोजक अपने अपने शक्तिकेंद्र में उपस्थित रहे, साथ ही वार्ड पार्षद, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ के सभी सदस्यों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button