जगदलपुरनारायणपुर

मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में “प्रोजेक्ट धड़कन” से बच्चों को मिल रहा नया जीवन, 2780 बच्चों की जांच, 3 को निःशुल्क उपचार हेतु रायपुर भेजा गया

जगदलपुर/नारायणपुर =वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में जिले में संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल देखने को मिल रही है। इस विशेष अभियान के माध्यम से अब तक 2780 बच्चों की हृदय संबंधी जांच की जा चुकी है, जिसमें 4 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण चिन्हित हुए हैं।

मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि किसी भी बच्चे को उपचार के अभाव में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि चिन्हित 4 बच्चों में से 3 को उच्च स्तरीय निःशुल्क उपचार हेतु सत्य साईं अस्पताल, नवा रायपुर भेजा गया है, जबकि एक अन्य बच्चे को आवश्यक प्रक्रिया के बाद रेफर किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि “प्रोजेक्ट धड़कन” के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर आधुनिक उपकरणों से बच्चों के हृदय की जांच कर रही है, जिससे गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो पा रही है। यह पहल विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए लाभकारी साबित हो रही है, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं।

मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए और जरूरतमंद बच्चों को समय पर सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, ताकि किसी भी बीमारी का समय रहते उपचार किया जा सके।

कलेक्टर नम्रता जैन ने भी बताया कि यह अभियान जिले में बच्चों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी के साथ-साथ गंभीर रोगों के निःशुल्क उपचार की दिशा में एक प्रभावी प्रयास साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button