जगदलपुर

मांईजी को न्यौता देने के साथ ही श्रीमद भागवत महापुराण शुरू

जगदलपुर =श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अर्थात मैत्री संघ गली में नवनिर्मित ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में मंगलवार से आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह प्रारंभ हो गया है। इसके पहले आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा बाकायदा मां दंतेश्वरी को न्यौता दिया गया। बताते चलें कि कथा बाँचने वृंदावन में सुबोधजी महाराज जगदलपुर पधारे हैं।

बताया गया कि यह अनुष्ठान प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या साढ़े 6 बजे तक चलेगा। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह

के प्रथम दिन मंगलवार को शाम 4 बजे कलश यात्रानिकाली गई। तत्पश्चात गणेश पूजन के बाद श्रीमद् भागवत महात्म कथा प्रारम्भ हुई।

बताया गया कि 08 अप्रैल बुधवार को विदुर चरित्र सृष्टि वर्णन ध्रुव चरित्र। 09 अप्रैल गुरुवार को जड़ भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र नरसिंह अवतार।

10 अप्रैल शुक्रवार को गजेन्द्र मोक्ष, ब्राह्मण अवतार, श्री राम कथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव।

11 अप्रैल शनिवार को बाल लीला, श्री गार्वधन पूजा।12 अप्रैल रविवार को रूकमणी मंगल। 13 अप्रैल सोमवार को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष और 14 अप्रैल रविवार को हवन पूर्णआहूति एंव महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्डवासियों ने समस्त नगरवासियों को श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह में शामिल होने आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button